HomeAccidentरामनगर : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो...

रामनगर : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS

रामनगर (नैनीताल)| शनिवार की देर रात रामनगर में नए बाईपास पुल के समीप स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इंदिरा कॉलोनी रामनगर निवासी संजय कुमार बेदी (30) पुत्र आनंद बेदी, अमन पुत्र अशोक और कंचनपुर छोई निवासी अमित पुत्र गिरधारी सिंह शनिवार की रात ही बाइक पर सवार होकर रामनगर से छोई जा रहे थे। नए बाईपास पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

संजय के परिजनों ने बताया कि वह दुर्गा सिटी सेंटर में एक निजी बैंक में काम करता था। वह रामनगर घर गया हुआ था। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आईं थीं। इधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घायल व मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संजय का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments