HomeAccidentहादसा : देर रात 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, 4...

हादसा : देर रात 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, 4 अब भी मलबे में दबे

ADVERTISEMENTS

UP News | बाराबंकी में देर रात 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 3 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि 4 लोग अभी मलबे में दबे हैं। परिवार के 12 लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि जो घर गिरा है। वह 20 साल पुराना था। बाद में कमजोर नींव पर ही तीन मंजिला बिल्डिंग बनवा ली। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हाशिम नाम के व्यक्ति का 3 मंजिला गिर गया है। हादसे के वक्त घर में 16 लोग थे। सभी सो रहे थे। हादसे में अब तक 12 का रेस्क्यू किया गया है। इसमें 2 की मौत हो गई। 4 अभी मलबे में दबे हैं। एनडीआरएफ की टीम निकालने की कोशिश कर रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके जैसी तेज आवाज से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो हाशिम का पूरा मकान गिर चुका था। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। डॉयल-112 को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। हादसे की भयावहता को देखते हुए एसडीआरएफ को बुलाया गया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें हाशिम की पुत्री रोशनी (22) और हकीमुद्दीन (25) पुत्र इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। जबकि हाशिम की पत्नी शकीला (55), पुत्री जैनब (10) , महक (12), पुत्र समीर (18), सलमान (25), सुलतान (28), जफरुल हसन (35) पुत्र इस्लामुद्दीन और उसकी मां उम्मे कुलसुम (60) को गंभीर चोटें आई। वहीं मो. आजम (18) पुत्र मो. हाशिम और अलतमस (11) पुत्र इस्लामुद्दीन को डिस्चार्च कर दिया गया है।

वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। बाकी, 10 की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। हाशिम के परिवार में 20 लोग थे। हाशिम लखनऊ में एडमिट है। उनके बीमार होने पर परिवार के 4 लोग लखनऊ चले गए थे। वह सुरक्षित हैं।

हाशिम कारोबारी है। उनकी घर के नीचे वाले फ्लोर पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। इसी घर में उनके दो भाईयों का परिवार भी रहता था। हाशिम का मकान संकरे इलाके में बना था। मौके पर 250 लोगों की एसडीएआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं सीएम योगी ने बाराबंकी में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments