क्वारब में क्यों दरका पहाड़ ! वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय ने कही यह बात

0
क्वारब में क्यों दरका पहाड़ ! वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय ने कही यह बात

अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी | अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब में विगत दिनों लैंडस्लाइड क्यों हुआ। पहाड़ दरकने का कारण क्या रहा। इन बातों का अध्ययन किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाये। मामले को लेकर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण को पहुंचे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

उल्लेखनीय है कि क्वारब पुल के पास गत दिनों हुए लैंड स्लाइड के बाद से अफरा तफरी के हालात पैदा हो गए थे। दो जनपदों को जोड़ने वाले इस पुल पर भयंकर मलबा आ गया था। समस्या के निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिक व राज्य सरकार के पैनल में शामिल डॉ. आरसी उपाध्याय इलाके के निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भू—स्खलन प्रभावित क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

सीएनई के स्थानीय संवाददाता अनूप सिंह जीना से विशेष बातचीत में डॉ. उपाध्याय ने सहायक अभियंता गिरजा किशोर पांडे से कहा कि जो पहाड़ी दरकी है। उसे मशीन द्वारा उपर से ही काटा जाये। साथ ही शीघ्र दीवार निर्माण का कार्य पूर्ण करें। ताकि संभावित आपदा को रोक सकें।

इस मौके पर उनके साथ एनएच के सहायक अभियंता गिरजा किशोर पांडे, निर्माण कंपनी के तय्यब खान, अरविंद गुप्ता, अंकित सुयाल, अंकित बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS