अल्मोड़ा। जनपद वासियों को अब कोविड—19 संक्रमण से अत्यंत सावधान रहने की जरूरत है। सिर्फ मास्क पहन लेने भर से कोरोना से बचा नही जा सकता। इसके लिए पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी। डर का कारण यह है कि जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें कि आज जिले में कुल 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक चिंताजनक बात तो यह है कि द्वाराहाट ब्लॉक में 01 डॉक्टर व 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कोरोना पॉजिटिव निकली है, वहीं जनपद में 01 उप खंड शिक्षा अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। 02 कोरोना पॉजिटिव आज रानीखेत कंटेन्मेंट जोन से आए हैं। वहीं सल्ट ब्लॉक में 4 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें से 03 पूर्व से ही हाई रिस्क कांटेक्ट की श्रेणी में थे। यहां आपको बता दें कि आज मिले पॉजिटिव केसों में 2 केस निजि लैब में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गये हैं। जनपद में 288 पॉजिटिव केस हो गए हैं, जिनमें 211 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 74 हो गई है। जरूरी सूचना : जनपद में जारी लिस्ट व देहरादून से जारी हेल्थ बुलेटिन में किन्ही कारणों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में 1 का अंतर हो रहा है, हेल्थ बुलेटिन में जो अल्मोड़ा में 10 संक्रमित बताए गए हैं उन्हें 9 ही पढ़ा जाए।
Big Breaking – अल्मोड़ा : जनपद में एक डॉक्टर, उप खंड शिक्षा अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहित 9 को हुआ कोरोना संक्रमण….
0
101
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

