HomeUttarakhandBageshwarमहंगाई, पेपर लीक व भ्रष्टाचार के मामले करेंगे भाजपा को सत्ता से...

महंगाई, पेपर लीक व भ्रष्टाचार के मामले करेंगे भाजपा को सत्ता से बेदखल: हरीश रावत

ADVERTISEMENTS

👉 पूर्व मुख्यमंत्री की बागेश्वर के बिलौना में जनसभा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गरुड़ के दो दिवसीय भ्रमण के बाद बिलौना में चुनावी सभा की और कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के लिए वोट मांगे। श्री रावत ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने लिए महंगाई, पेपर लीक व भ्रष्टाचार के मामले काफी हैं। लोग अब भाजपा के बातों में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा बदल देगा।

भगवती मंदिर बिलौना में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बागेश्वर कांग्रेस का गढ़ रहा है। जब भी बागेश्वर सीट पर आमने-सामने का मुकाबला हुआ हमेशा कांग्रेस की जीत रही है। 21 साल बाद फिर से उपचुनाव में इसी तरह का समीकरण बन रहा है। इस बार कांग्रेस भारी मतों से यह सीट जीतेगी। बागेश्वर ने हमेशा ही देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपचुनाव जितने के बाद पांचों लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों को आज तक अपने झूठ में जाल में फंसा के रखा है। अब लोग समझ गए हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने गरुड़ से लेकर खरही तक चुनावी सभा की हैं। हर जगह कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि प्रशासन को चुनाव में पारदर्शिता अपनानी होगी। उन्हें कार्यकर्ताओं से शिकायत मिल रही है कि उन्हें धमकाया जा रहा है। इससे वोटर और निडर होकर वोट डालेगा। भाजपा चुनाव में पूरी तरह डरी हुई है। पूरे प्रदेश के नेता यहीं जमे हैं, लेकिन जनता ने कांग्रेस के लिए बन मना लिया है। इस मौके पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐंठानी, राजेंद्र टंगड़िया, जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments