HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: खुशी व उमंग के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व

अल्मोड़ा/बागेश्वर: खुशी व उमंग के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व

ADVERTISEMENTS

👉 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाईयों ने दिया सुरक्षा का वचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: यहां भाई—बहिनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व खुशी व उमंग के साथ मनाया गया। घर—घर में बहिनों ने भाईयों की कलाई में रक्षा धागा बांधकर उनके दीर्घ व सुखी जीवन की कामना की।

अल्मोड़ा: पूरे जनपद में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहिनों ने भाईयों की कलाई में राखियां बांधी और उनके सुखी व दीर्घ जीवन की कामना की। वहीं मिठाईयां व पकवान खिलाए। इस मौके पर भाईयों ने दक्षिणा प्रदान करते हुए बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। वहीं लोगों ने नई जनेऊ धारण की।

बागेश्वर: जिले में भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की हाथ की कलाई पर मनमोहक राखियां बांधकर उनके दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की। बहनों ने भाईयों को मिठाइयां भी खिलाईं। भाईयों ने दक्षिणा भेंट कर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। पंडितों ने पवित्र नदियों, जलस्रोतों के किनारे बैठ कर ऋषि तर्पण किया। जनेऊ को गायत्री मंत्र के जरिए प्रतिष्ठित करके धारण किया। इसके बाद पंडितों ने घर-घर जाकर लोगों के हाथों में मंत्रोच्चार कर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने लोगों को जनेऊ भी पहनने को दिए। लोगों ने पंडितों को चावल, मिठाई, दक्षिणा भेंट की।

सोसायटी ने आश्रम में मनाया रक्षाबंधन

बागेश्वर: रेडक्रास सोसायटी बागेश्वर द्वारा नीलेश्वर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों के साथ राखी मनाई। इस अवसर पर बच्चों ने रेडक्रॉस के सदस्यों को राखी बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का आशीर्वाद भी लिया। रेडक्रास के जिला सचिव आलोक पांडेय, कन्हैय्या वर्मा, जगदीश उपाध्याय, डॉ कैलाश प्रकाश चन्दोला, शंकर पांडेय, हरीश जोशी ने बच्चों को मिठाई एवं उपहार भी दिए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments