HomeDelhiबड़ी खबर : 200 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पढ़ें पूरी...

बड़ी खबर : 200 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में अब दाम घटकर 903 रुपए हो गए हैं। पहले दाम 1103 रुपए थे। भोपाल में ये 908 और जयपुर में 906 रुपए का मिलेगा। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओणम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटेगी।

उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 200 की सब्सिडी थी, जबकि 200 की आज से अलग से सब्सिडी का लाभ मिलेगा। यानी अब उज्जवला योजना के तहत आने वालों को 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

इससे पहले मार्च में हुआ था कीमतों में बदलाव

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मार्च 2023 में 50 रुपए बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई थी। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी।

जून 2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी

जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब 903 रुपए का हो गया है। अब केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। उज्जवला के लाभार्थियों को अब सिलेंडर करीब 700 रुपए में मिलेगा।

अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।

उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

⏭️ आवेदक महिला होनी चाहिए।
⏭️ महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
⏭️ महिला BPL परिवार से होनी चाहिए।
⏭️ महिला के पास BPL कार्ड तथा राशन कार्ड होना चाहिए।
⏭️ आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments