HomeUttarakhandChamoliचमोली : जिलाधिकारी ने किया अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष रावत और मानसी नेगी...

चमोली : जिलाधिकारी ने किया अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष रावत और मानसी नेगी को सम्मानित

ADVERTISEMENTS

चमोली | राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनपद के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष रावत और मानसी नेगी को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जिलाधिकारी ने दोनों खिलाडियों को आने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में खेलकूद गतिविधियों को विकसित करने के लिए दोनों खिलाडियों के सुझाव भी लिए।

इससे पूर्व दोनों खिलाड़ियों द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जिला खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया और क्रॉसकंट्री दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments