HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कई खिलाड़ियों को मिला खेल प्रतिभा निखारने का मौका

अल्मोड़ा: कई खिलाड़ियों को मिला खेल प्रतिभा निखारने का मौका

ADVERTISEMENTS

👉 शारदा पब्लिक स्कूल में विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा यहां आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता एवं अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। दोनों प्रतियोगिताओं में कई खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिला। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जगत सिंह​ बिष्ट व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किए।

यहां शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित अंडर—16 महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। महिला हॉकी में शारदा पब्लिक स्कूल—ए ने शारदा पब्लिक स्कूल—बी की टीम को 3-2 के अन्तर तथा पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में शारदा पब्लिक स्कूल—बी टीम ने 4-3 के अन्तर से शारदा पब्लिक स्कूल—ए को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार जिला स्तरीय इंटर स्कूल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का फाइलन भी संपन्न हुआ। जिसमें बालक वर्ग में बीरशिवा स्कूल के दिव्यांकर प्रताप सिंह पहले, आर्मी स्कूल के ईशान शर्मा दूसरे एवं आर्मी स्कूल के अभिषेक राज तीसरे नंबर पर रहे जबकि बालिका वर्ग में शारदा स्कूल की वर्णिका डालाकोटी प्रथम, वर्णिका भोज द्वितीय एवं निधि चौधरी तृतीय रही। शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-11 में बालक वर्ग में आर्मी स्कूल के जागृत कांडपाल, शारदा पब्लिक स्कूल के शाश्वत पंत और बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल की नविका डालाकोटी व प्रतिभा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान बनाया। अंडर-9 बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल की यशस्वी रावत व आरवी बर्थवाल, बालक वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के अद्वेका साह व ध्रुव रावत को पुरस्कृत किया गया।

समापन मौके पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जगत​ सिंह बिष्ट समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुरस्कार भी वितरित किए। हॉकी में राजेंद्र कनवाल, शुभम् कांडपाल, अनिता पवार, मेघा अलमिया, पायल गोस्वामी, ज्योति बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि शतरंज में चीफ ऑर्बिटर की भूमिका में मुकेश जोशी, ऑर्बिटर संतोष कुमार, योगेश पांडे, विजय बंगारी रहे। समापन मौके पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने 29 अगस्त को खेल दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी और क्लब की गतिविधियों की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि क्लब वर्ष 2008 से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते आ रहा है और यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा। समापन मौके पर कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विशिष्ठ अतिथि धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा, अति विशिष्ट अतिथि प्रो. आराधना शुक्ला, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनिल कुमार यादव समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments