HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : महिला के साथ छेड़खानी का आरोपी पुलिस ने दबोचा

बागेश्वर न्यूज : महिला के साथ छेड़खानी का आरोपी पुलिस ने दबोचा

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को दबोच लिया है। महिला ने झिरौली में तहरीर देकर बताया था कि 27 जुलाई को रात्रि के समय जूनियर हाईस्कूल पालड़ीछीना के पास जोशीपालड़ी गांव के बिक्रम सिंह ने उसके साथ छेड़खानी व अभद्रता की। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। अस शिकायत पर थानाध्यक्ष मदन लाल ने आरोपी बिक्रम सिंह की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक देवनाथ गोस्वामी व आरक्षी शेर अकबर खान की टीम बनाई। पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में अभियुक्त को पालड़ीछीना से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments