HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी : शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी समाचार | काठगोदाम लालकुआं रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक की काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार, गुरूवार को करीब साढ़े तीन बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली जा रही थी। कोतवाली हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के इंद्रानगर बड़ी मजिस्द के पास रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही खड़ी रही जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि मृतक के पास से आधार कार्ड, आरसी, हेडफोन, मोबाइल रिचार्ज फ्लैक्सी बरामद हुई है। आधार कार्ड में युवक का नाम मेला मैदान मैगलगंज लखीमपुर खीरी उत्तर निवासी अरुण (35) पुत्र राम दयाल दर्ज है। जबकि आरसी में उसका नाम अमीर खान लिखा है। उन्होंने बताया कि मृतक की असल पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित कर दिया है।

नैनीताल (गजब हाल) : अधिकारी ने शौचालय को कमरा बनाकर लगा दिया किराए पर, कमिश्नर रावत ने पकड़ा खेल – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments