HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पत्रकार कंचना तिवारी और फायरमैन देवेंद्र गिरी को मिला कोरोना...

अल्मोड़ा : पत्रकार कंचना तिवारी और फायरमैन देवेंद्र गिरी को मिला कोरोना वॉरियर्स आफ द डे का सम्मान

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा रोजाना ऐसे पुलिस कार्मिक जो कोरोना वैश्विक महामारी के बीच पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही मानवता का भी धर्म निभा रहे हैं तथा ऐसे नागरिक जो लगातार जरूरतमंदो की सहायता के साथ ही पुलिस प्रशासन के कार्यों में भी सहयोग कर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रतिदिन कोरोना वारियर्स आफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मीडिया से कंचना​ तिवरी और पुलिस विभाग से फायरमैन देवेंद्र गिरी को यह सम्मान प्रदान किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फायरमैन 519 देवेन्द्र गिरी द्वारा लाॅकडाउन के दौरान थाना दन्या व शिखर तिराहे पर आम जन को संक्रमण से बचने हेतु जागरूक करने, कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने हेतु नगरपालिका के सहयोग से लगातार अल्मोड़ा शहर को सैनेटाईज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। वहीं श्रीमती कंचना तिवारी पत्नी जुगल किशोर निवासी तल्ला जोशी खोला अल्मोड़ा (आकाशवाणी/दूरदर्शन) द्वारा लाॅकडाउन अवधि में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के माध्यम से पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद खबरों को प्रसारित किया गया तथा पुलिस के मानवीय कार्यो को जन-जन तक पहुंचाया गया। जिससे प्रसारित खबरों के माध्यम से जरूरतमन्द लोग अल्मोड़ा पुलिस के विभिन्न पहलों से लाभान्वित हो सके। दोनों का कार्य सराहनीय रहा है। अतएव आज दोनों कोरोना कोरोना योद्धाओं को कोरोना वारियर आफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments