HomeUttarakhandAlmoraनंदादेवी प्रांगण में नशे पर प्रहार, नुक्कड़ नाटक के जरिए जन जागृति...

नंदादेवी प्रांगण में नशे पर प्रहार, नुक्कड़ नाटक के जरिए जन जागृति का प्रयास

ADVERTISEMENTS

✒️ अपनी धरोहर संस्था महिला इकाई की प्रस्तुति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अपनी धरोहर संस्था की महिला इकाई द्वारा समाज को दिशा देने के उद्देश्य से नशा मुक्ति को लेकर सशक्त नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। ”एक नई पहल नशामुक्ति की ओर” शीर्षक इस नुक्कड़ नाटक को यहां नंदा देवी प्रांगण में किया गया।

महिला कलाकारों की प्रस्तुति

अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड की अल्मोड़ा महिला शाखा इकाई के द्वारा जन जागृति हेतु नशा मुक्ति पर यह नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसे स्थानीय घुश्मेश्वर महिला समिति धारानोला अल्मोड़ा की महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पूरे उत्तराखंड में किया आयोजन

नुक्कड़ नाटक का निर्देशन जनपद संयोजिका अपनी धरोहर अल्मोड़ा राधा तिवारी के द्वारा किया गया। ज्ञात रहे कि अपनी धरोहर द्वारा आज पूरे उत्तराखंड में नशे के विरुद्ध नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए जन जागृति का प्रयास

नाटक की कहानी और संदेश

नाटक में एक शराबी पति के द्वारा उसके परिवार में होने वाली अशांति एवं अव्यवस्थाओं को चित्रित करते हुए समाज में दिन प्रतिदिन फैल रही नशा प्रवृत्ति की आदतों का चित्रण किया गया। नाटक के अंत में कोरस गायन करके सभी दर्शकों के साथ नशा खोरी के विरूद्ध सामूहिक शपथ ली गई।

पालिकाध्यक्ष का सम्मान, अतिथियों ने रखे विचार

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी को समिति की समस्त महिलाओं ने शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने अपनी धरोहर संस्था के इस कार्यक्रम को वर्तमान की जरूरत बताते हुए सराहना भी की।

समाजसेवी डॉ. जेसी दुर्गापाल ने समाज में व्याप्त नशाखोरी के कारणों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार राधा तिवारी द्वारा किया गया।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपनी धरोहर प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, नगर संयोजक सभासद राजेन्द्र तिवारी, समाज सेवी कमलेश पांडेय, सुरेश कांडपाल, अखिलेश थापा, मनोज सनवाल, विजय उप्रेती, उदय किरौला, संदीप नयाल, भारत भूषण, वसुधा पंत, मीरा जोशी, ध्रुव टम्टा, लता पांडे, अपूर्व गुप्ता सहित नगर के गणमान्य एवं रंगकर्मी उपस्थित रहे।

नाटक में इन्होंने किया अभिनय

नाटक में लता तिवारी, राधा बिष्ट, रमा लोहनी, माधवी बिष्ट दीपा बिष्ट, कमला कार्की, हेमा तिवारी, पुष्पा पांडेय, तारा भंडारी, धीरा तिवारी, प्रभा बोरा, पारु उप्रेती, लीला जोशी, हेमा तिवारी द्वारा आभिनय किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments