HomeUttarakhandAlmoraऑनलाइन चालान से बचने को अपनाई बेहूदा तरकीब, स्कूटी हो गई सीज

ऑनलाइन चालान से बचने को अपनाई बेहूदा तरकीब, स्कूटी हो गई सीज

ADVERTISEMENTS

📌 करबला से दौड़ाई स्कूटी, लोधिया में पुलिस ने घेर लिया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां एक युवक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए हद ही कर दी। उसके पास वाहन के कोई कागज व लाइसेंस नहीं था। अतएव कभी भी चालान हो सकता था। तब उसके दिमाग में एक बेहूदा तरकीब आई। उसने अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट को निकाल डिग्गी में डाल दिया। हालांकि उसकी यह चालाकी काम नहीं आई और वह पुलिस के हत्थे वह चढ़ गया।

उल्लेखनीय है कि कि एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु ने नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके अनुपालन में इंटरसेप्टर प्रभारी टीएसआई सुमित पांडे द्वारा हमराही पुलिस बल हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ललित बिष्ट व होमगार्ड आनंद सिंह के साथ करबला तिराहे पर चेकिंग की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को रोका गया। तब स्कूटी चालक तेजी से लोधिया की तरफ भाग गया। जिसे लोधिया बैरियर पर रुकवाया गया।

लाइसेंस, कागजात कुछ नहीं मिले, नंबर प्लेट भी छुपाई थी

इस दौरान स्कूटी चालक राहुल सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी अल्मोड़ा के पास डीएल व वाहन के कागजात नहीं मिले। संदिग्धता प्रतीत होने पर स्कूटी की तलाशी ली गई। तो स्कूटी की डिग्गी से वाहन के नंबर प्लेट संख्या यूके -01 डी-2612 मिले। वाहन चालक जान बूझकर वाहन में नंबर प्लेट का प्रयोग नही कर रहा था।

पूछताछ करने पर वाहन चालक राहुल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन चालान से बचने के लिए स्कूटी का नंबर प्लेट निकालकर डिग्गी में छुपाया था। जिस पर प्रभारी इंटरसेप्टर द्वारा वाहन स्कूटी को सीज करते हुए वाहन चालक को भविष्य में इस प्रकार की गलती नही दोहराने की सख्त हिदायत दी गयी।

रुद्रपुर : जिलाधिकारी ने दिए बारिश से फसल क्षति आंकलन के निर्देश

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments