Champawat School News : 12 अगस्त को चंपावत जिले में बंद रहेंगे स्कूल

0
Champawat School News : चंपावत जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Champawat School News | उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में कल शनिवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया हैं।


ADVERTISEMENTS

इसी के चलते चम्पावत जिलाधिकारी नवनीत पांडेय (DM Navneet Pandey) ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 12 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल शनिवार को चंपावत जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जारी सूचना के मुताबिक, मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मध्यनजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडेय ने 12 अगस्त 2023 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

चंपावत के नए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने लिया चार्ज Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें