हल्द्वानी (School News) : नैनीताल जिले में 12 अगस्त को भी स्कूलों की छुट्टी

0
School News : नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम वंदना का आदेश

हल्द्वानी समाचार (School News) | उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में कल शनिवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया हैं। इसी के चलते जिलाधिकारी वंदना (DM Vandana) ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 12 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल शनिवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


ADVERTISEMENTS

जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2023 को अपरान्ह 1 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

तत्क्रम में छात्र–छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12 अगस्त 2023 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। खबर जारी है…

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 12.08.2023 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नीचे देखें आदेश… School News

चंपावत के नए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने लिया चार्ज Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें