HomeAccidentनैनीताल : देर रात नदी में गिरी कार, स्टेरिंग में फंसा मिला...

नैनीताल : देर रात नदी में गिरी कार, स्टेरिंग में फंसा मिला चालक का शव

ADVERTISEMENTS

नैनीताल समाचार | नैनीताल जिले के रामगढ़ में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने नदी से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ नेकाना निवासी 48 वर्षीय गोविंद सिंह कार्की पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार की रात वैगन आर कार संख्या UK04TB-3668 से घर जा रहे थे कि तल्ला रामगढ़ अंतर्गत नेकाना पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन के अंदर ड्राइविंग सीट पर चालक गोविंद फंसा हुआ था। पुलिस ने गांव वालों की मदद से गोविंद को बाहर निकाला और रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोविंद के तीन बच्चे, माता व पत्नी घर में है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अल्मोड़ा की कृतिका ने यूजीसी नेट—जेआरएफ परीक्षा में पाई सफलता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments