HomeUttarakhandChamoliहादसा : बद्रीनाथ धाम के पास गिरा अस्थाई पुल, अलकनंदा नदी में...

हादसा : बद्रीनाथ धाम के पास गिरा अस्थाई पुल, अलकनंदा नदी में बहा मजदूर

चमोली समाचार | चमोली जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल अचानक भरभरा कर अलकनंदा नहीं में जा गिरा। इस हादसे में पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बच गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

अलकनंदा नदी में गिरा अस्थाई पुल

मिली जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग श्री बद्रीनाथ में ब्रह्म कपाल के पास अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे।

जिसमें से 28 वर्षीय मजदूर सोनू पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं 30 वर्षीय मजदूर रघुवीर स्वयं ही तैर कर किनारे आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। रघुवीर को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्री बद्रीनाथ में भर्ती किया गया है। लेकिन सोनू का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल के समीप पुल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और लापता मजदूर की खोजबीन जारी है।

हल्द्वानी : लगातार बारिश से कई मार्ग बंद, बेतालघाट में सबसे ज्यादा बारिश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments