HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली महिला अधिकारी...

उत्तराखंड : फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली महिला अधिकारी बर्खास्त

ADVERTISEMENTS

देहरादून | अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वाली महिला अधिकारी लक्ष्मी टम्टा को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। लक्ष्मी टम्टा जसपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी के तौर पर तैनात थी।

लक्ष्मी टम्टा पर आरोप है कि वह पूर्व में सामान्य वर्ग से आती थी तथा उसका उसके पास कोई आरक्षण नहीं था लेकिन शादी के उपरांत अनुसूचित जाति के व्यक्ति से शादी करने के बाद उन्होंने अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

जारी आदेश में बताया गया है कि, “जब आप विवाह से पूर्व कुमारी लक्ष्मी पंत सामान्य जाति (उपजाति ब्राह्ममण) के नाम से जानी जाती थी, आपके हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों में कुमारी लक्ष्मी पंत अंकित है। वर्ष 1982 में आपकी शादी मुकेश लाल टम्टा धारमी मुहल्ला थाना बाजार, जिला अल्मोड़ा से होने पर स्नातक कक्षाओं में लक्ष्मी टम्टा लिखा गया। आप द्वारा अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से झूठे एवं फर्जी दावे कर सक्षम स्तर से धोखाधड़ी में अनुसूचित जाति (शिल्पकार) का प्रमाण पत्र प्राप्त कर इस विभाग में आरक्षण के कोटे से मुख्य सेविका के पद पर 1988 में नियुक्ति पाने एवं वर्ष 2003 में मुख्य सेविका से बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नति में आरक्षण का अनुचित लाभ प्राप्त कर वर्षों से शासकीय सेवा करती आ रहीं है, अतः आपने विधि के नियमों के विपरीत कार्य किया है”।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments