HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बाघ का शव मिलने से हड़कंप

बागेश्वर: बाघ का शव मिलने से हड़कंप

ADVERTISEMENTS

👉 वन विभाग की टीम पहुंची, शव कब्जे में लिया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर की कमस्यार घाटी में महादेव मंदिर के पास एक बाघ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ क्षेत्र की कूलूर नदी के बहाव में बहकर आया। अनुमानत: नदी के तेज बहाव में बहने से इसकी मौत हुई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

ग्रामीणों ने बताया कि कमस्यारघाटी के कूलूर नदी में बाघ के बह कर आया है। आज सुबह गांव के लोगो ने रावतसेरा महादेव मंदिर के समीप कुलूर नदी में बाघ के शव को देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लिया। धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। अब पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments