अल्मोड़ा की जागृति पंत ने पास की यूजीसी नेट की परीक्षा

0
अल्मोड़ा की जागृति पंत ने पास की यूजीसी नेट की परीक्षा
जागृति पंत

अल्मोड़ा समाचार | अल्मोड़ा की धारानौला निवासी जागृति पंत ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) उत्तीर्ण कर ली है।


ADVERTISEMENTS

Jagriti Pant ने समाजशास्त्र विषय से यूजीसी-नेट परीक्षा क्वालीफाई की है। यूजीसी नेट (NTA UGC NET) के परिणाम में जागृति ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। उन्होंने पहले प्रयास में 300 में से 196 अंक प्राप्त किए हैं। जागृति वर्तमान में बीएचयू से समाजशास्त्र में एमए कर रही हैं।

जागृति पंत के पिता कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद में कार्यरत है, माता सुधा पंत गृहणी है। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Whatsapp Group Join Now CLICK NOW
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर तबादले CLICK NOW
ADVERTISEMENTS