HomeAccidentबागेश्वर: कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

बागेश्वर: कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अनियंत्रित होकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भराड़ी बाजार से कपकोट की तरफ आ रहे आल्टो कार यूके 04 टीपी 2584 ऐठाण पुल के समीप अनियंत्रित होकर खाई में नीचे गिर गई। चालक चामू सिंह उर्फ चंदन पुत्र दुर्गा सिंह घटना में घायल हो गया। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक अपने घर दाड़िमबगड़ आ रहा था। उसे खाई से निकाला गया। उसके सिर, माथा और नाक पर चोट आई। अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments