HomeAccidentकिच्छा : ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को स्कूल बस ने...

किच्छा : ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई किच्छा। यहां ड्यूटी के​ लिए बाइक से कार्यस्थल जा रहे युवक को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रपाल नाम का युवक सिडकुल रुद्रपुर में ऑपरेटर का काम करता था। बीती 21 जुलाई सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। आरोप है कि लालपुर आइडिया कालोनी के सामने गलत दिशा पर आ रही एक पब्लिक स्कूल की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छत्रपाल ने दम तोड़ दिया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इस मामले में मृतक के भाई मनोज कुमार पुत्र भगवान दास निवासी हिमकरा, नवाबगंज सैथल बरेली ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

बागेश्वर: एनडीपीएस मामले में क्रिमिनल प्रोफाइल बनेगा: कोंडे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments