HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : आज तय होंगे टमाटर सहित अन्य सब्जियों के रेट

हल्द्वानी : आज तय होंगे टमाटर सहित अन्य सब्जियों के रेट

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | आज से प्रतिदिन प्रातः 10 बजे सब्जियों और टमाटर के रेट तय किए जायेंगे। जहां फुटकर विक्रेताओं को तय किए गए रेट के अनुसार सब्जी विक्रय करनी होगी, अन्यथा अधिक दाम में बेचे जाने पर फुटकर व्यापारियों पर मुनाफाखोरी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों पर अपर जिला अधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने स्थानीय बाजार में फुटकर सब्जियों के अत्याधिक वृद्धि होने पर अनुश्रवण कमेटी का गठन करते हुए राजस्व प्रशासन से संबंधित उप जिला अधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी इसके अलावा पुलिस प्रशासन से संबंधित पुलिस उपाधीक्षक या उनके द्वारा नामित अधिकारी और खाद्य पूर्ति विभाग से जिला पूर्ति अधिकारी है उनके द्वारा नामित अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी है कि वह स्थानीय स्तर पर टमाटर एवं अन्य सब्जियों के दैनिक मूल्यों में फुटकर व्यापारियों की मुनाफाखोरी रोकने एवं सब्जियों के मूल्यों को नियंत्रित करने हेतु प्रतिदिन सब्जियों के मूल्यों का निर्धारण करेंगे,और रेट लिस्ट स्थानीय बाजारों को उपलब्ध कराई जाएगी।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

समय-समय पर फुटकर बाजार में औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा निरीक्षण के समय निर्धारित दरों से अधिक दर पर सब्जियां विग्रह करते पाए गए फुटकर व्यापारियों पर मुनाफाखोरी के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाएगा।

चमोली हादसे में दो अधिकारी निलंबित, रखरखाव करने वाली कंपनी पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments