HomeBreaking Newsयुवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा 21 लाख लेकर भी शादी...

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा 21 लाख लेकर भी शादी को तैयार नहीं

ADVERTISEMENTS

📌 युवक व पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

CNE DESK/खटीमा में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व दहेज के रूप में 21 लाख लेने का आरोप लगाया है। नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और परिजनों द्वारा शादी के लिए दहेज मांगने का आरोप लगाया। पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ दुष्कर्म और परिजनों के खिलाफ दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में युवती का कहना है कि वह जनवरी 2020 में एक बार हरियाणा के रेवाड़ी में इसरावती नामक महिला के घर गई थी। जिनकी पुत्री की शादी थी। वहां पर इसरावती की ननद आशा देवी के पुत्र अजय गिरी से उसकी मुलाकात हुई। अजय गिरी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे दोस्ती गांठ ली।

होटल में दुष्कर्म, टालता रहा शादी

युवती ने आरोप लगाया कि जनवरी 2021 में युवक खटीमा पहुंचा। उसने एक होटल में उसे बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जब भी वह युवक से शादी की बात कहती तो पर टालता रहा। इस दौरान बार-बार शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। मना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था।

दहेज के नाम पर मांगे 25 लाख

तहरीर के अनुसार एक दिन फोन पर अजय ने कहा कि उसके घर वाले शादी के लिए मना कर रहे हैं। बार-बार बोलने पर अजय ने अपने घर में बात कराई। तब उसके घर वालों ने कहा 25 लाख की मांग कर दी। युवती के अनुसार उसने 21 लाख रूपये दे भी दिए। इसके बाद भी शादी के लिए मना कर दिया गया।

युवक सहित मां-बाप, भाई-भाभी सब पर मुकदमा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांधीनगर बाउंटरा पब्लिक स्कूल के पास रेवाड़ी हरियाणा निवासी अजय गिरी, पिता नर सिंह गिरी। माता आशा देवी, भाई संजय गिरी, भाभी शीला गिरी एवं शिवम गिरी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर सीओ वीर सिंह के अनुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक रूबी मौर्य को सौंपी गई है। जल्द ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments