HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिले में पूरी श्रद्धा एवं परंपरा से मना लोकपर्व हरेला

अल्मोड़ा: जिले में पूरी श्रद्धा एवं परंपरा से मना लोकपर्व हरेला

👉 विभिन्न जगहों रोपे गए सैकड़ों पौधे, हरियाली का दिया संदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद में आज हरेला पर्व पूर्ण परंपरा व श्रद्धा से मनाया गया। घर—घर में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ हरेला चढ़ाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम देवता के मंदिरों में सामूहिक रूप से हरेला चढ़ाया गया। इसके जरिये सुख—समृद्धि, अच्छी फसल व हरियाली की कामना की गई। इस मौके पर जगह—जगह विविध प्रकार के पुष्पों, फलदार व छायादार पेड़ों के पौधे रोपे गए।

लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में आज प्रकृति को हरा—भरा रखने का संदेश देते हुए एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के नेतृत्व में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस कर्मियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना, चौकियों व फायर स्टेशनों में पुलिस परिवार द्वारा फलदार व छायादार पेड़ों को रोपण किया गया।

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में समिति के लोगों ने राज्य इनकम टैक्स ऑफिस के निकट सरस्वती मंदिर के आसपास के क्षेत्र एवं उदय शंकर नाट्य अकेडमी के आसपास वृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें देवदार, बाज, भीमल, चौड़ी पत्तेदार, मोरपंखी आदि विविध प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अभियान के जरिये जल, जंगल, जमीन, सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। समिति ने कई जगह बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया है। यह अभियान समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट एवं मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन में चला। जिसमें अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, प्रज्ञा कठायत, वर्षा मेहता, मयंक पिलखवाल, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, दया बिष्ट, हंसा बिष्ट आदि कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments