HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हरेला पर्व पर कैंट एरिया में फलदार पौधों का रोपण

अल्मोड़ा : हरेला पर्व पर कैंट एरिया में फलदार पौधों का रोपण

📌 मां नंदा सुनंदा महिला संस्था का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। लोक पर्व हरेला के मौके पर मां नंदा सुनंदा महिला संस्था अल्मोड़ा की ओर से यहां कैंट एरिया Almora Cantt में पौधारोपण किया गया। इस दौरान तेजपत्ता, अमरूद, माल्टा आदि के फलदार पौधे लगाए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मां नंदा सुनंदा महिला संस्था अल्मोड़ा द्वारा मुख्य रूप से देवदार, तेजपत्ता, अमरूद और माल्टा के फलदार पौध लगाए गए। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम गत दिवस रविवार को होना था लेकिन, संस्था की अध्यक्ष किरन पंत के ससुर हरीश पंत के देहांत की वजह से विलंब हुआ।

अतएव आज हरेला के शुभ अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन संभव हो पाया। इस मौके पर पूनम बोरा, मीना जोशी, हेमा मटेला, लीला चौहान, प्रीता शाह, रीता पंत, लता साह, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपेश जोशी ‘देवा भाई’, रवि बोरा, गोपाल वैष्णव व गोपाल सिंह जीना, सलमान भाई आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments