HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लोकगीतों की मनोहारी धुन के साथ सुमित्रानंदन पार्क में पौधारोपण

अल्मोड़ा : लोकगीतों की मनोहारी धुन के साथ सुमित्रानंदन पार्क में पौधारोपण

📌 हरेला की पूर्व संध्या पर समाजसेवियों, कलाकारों का श्रमदान

👉 अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड द्वारा अल्मोड़ा नगर में स्थित सुमित्रानंदन पंत पार्क में स्थानीय लोक पर्व हरेला की पूर्व संध्या पर साफ-सफाई एवं पौधारोपण किया गया। कलाकारों ने पर्यावरण से जुड़े मनमोहक लोक गीतों का गायन भी किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अवकाश प्राप्त डॉ जेसी दुर्गापाल द्वारा किया गया। संस्था ने विगत वर्षों में लगाए गए पौधों एवं वृक्षों को सिंचित कर खरपतवार की सफाई की। पार्क में अव्यवस्थित प्लास्टिक एवं कूड़े को भी एक स्थान पर एकत्रित किया तथा सफाई कर्मचारी के सहयोग से उसका निस्तारण किया।

संस्था के सदस्यों ने वृक्ष एवं पर्यावरण से जुड़े लोक गीत भी गाए। उक्त कार्यक्रम अपनी धरोहर की महिला शाखा जनपद संयोजक राधा तिवारी एवं नगर संयोजक हेमा कांडपाल के दिशा-निर्देशन में संपन्न किया गया।

इस अवसर पर समाज सेवी एवं भाजपा नेत्री लीला बोरा, प्रसिद्ध लोक गायिका लता पाण्डेय, समाजसेवी सुरेश कांडपाल, भास्करानंद कांडपाल, संजय वर्मा (टैनी), प्रमोद लोहनी, राजेश कांडपाल एवं अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष रंगकर्मी मनमोहन चौधरी सहित नगर के कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संस्था की नगर संयोजक जानकी कांडपाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रामनगर : कोसी नदी में बहने से हनुमानधाम के चौकीदार की मौत

अगले वर्ष चंपावत से निकलेगी गोलज्यू संदेश यात्रा

संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मन मोहन चौधरी (Man Mohan Chaudhary) ने बताया कि अपनी धरोहर संस्था प्रति वर्ष लोकपर्व हरेला के सुअवसर पर उत्तराखंड राज्य के संपूर्ण जिलों में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित करती है। आज राज्य के सभी जनपदों की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में यह संपन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था अगले वर्ष नियमानुसार पुनः राज्य में चंपावत से श्री गोलज्यू संदेश यात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा।

अल्मोड़ा : इस बार 04 दिवसीय होगा जन्माष्टमी महोत्सव, जानिए पूरी डिटेल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments