HomeBreaking Newsहल्द्वानी : चार दिन बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते डीएम...

हल्द्वानी : चार दिन बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते डीएम के आदेश

नैनीताल | नैनीताल जिले में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक भारी बारिश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी कर दिए है।

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों में तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं।

उत्तराखंड के आठ जिलों में IMD का ‘रेड’ अलर्ट Click Now

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 10 जुलाई से 13 जुलाई तक जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नीचे देखें आदेश…

उत्तराखंड (दुःखद): भारी बारिश में भरभरा कर गिरा मकान, पति-पत्नी की मौत

गंगाजल के फायदे | Benefits of Gangajal | Gangajal Ke FaydeClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments