नैनीताल जिले लगातार बारिश से 23 मार्ग बंद, अपडेट पढ़ घर से निकले

0
नैनीताल जिले लगातार बारिश से 23 मार्ग बंद, अपडेट पढ़ घर से निकले
सांकेतिक तस्वीर

हल्द्वानी समाचार | उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी, नाले, गधेरे उफान पर चल रहे हैं। वहीं हल्द्वानी की गौला नदी भी पूरे उफान पर है। जिलाधिकारी वंदना ने लोगों से नदियों के किनारों से दूर रहने की अपील की है।


ADVERTISEMENTS

नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को आज बंद किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में नैनीताल जिले में औसत वर्षा 41.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है, जबकि नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 84, कोश्याकुटोली में 69.1, बेतालघाट में 42, हल्द्वानी (काठगोदाम) में 30, रामनगर में 26.6, मुक्तेश्वर में 25.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इसके अलावा जिले में भूस्खलन या मलबा आने से 23 मार्ग बंद हैं, जिसमें एक राज्य मार्ग, एक आंतरिक मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बंद है। सभी को खोलने का काम जारी है।

फलों के राजा आम को खाने के फायदेClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें