हल्द्वानी। राज्य सूचना आयोग ने नगर निगम के वार्ड नंबर 24 क्षेत्र के सैकड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की शिकायत को गम्भीरता से लिया है। मामले में आयोग ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड नंबर 24 निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने सूचना अधिकार के तहत राज्य निर्वाचन आयोग से जानकारी मांगी थी कि उनका और उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नही है। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग 400 लोगों के नाम भी सूची से गायब हैं। उन्होंने निर्वाचन सूची सर्वेक्षण में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम स्पष्ट करने की भी जानकारी मांगी। राज्य सूचना आयोग में दूसरी बार अपील करने के बाद आयोग ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए सीडीओ नैनीताल और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सूचना आयोग के फैसले के बाद निर्वाचन सर्वेक्षण में लगे कर्मचारियों अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : वार्ड 24 के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के नाम मतदाता सूची से काटने वाले कर्मचारियों के सिर पर लटकी कार्रावाई की तलवार,खलबली
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









