HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : शादी के एक साल बाद ही महिला की संदिग्ध...

Almora Breaking : शादी के एक साल बाद ही महिला की संदिग्ध मौत

ADVERTISEMENTS

📌 मृतका की मां ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शादी के एक साल बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालजनों पर उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

ग्राम नौगांव, तोक रिखण, पोस्ट महरागांव, जिला अल्मोडा़ निवासी हंसी देवी पत्नी स्व. शिवराज सिंह ने इस मामले में तहरीर दी है। जिसमें हंसी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह साल 2021 में महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, ग्राम डाबरी, कपकोट के साथ हुआ था।

हंसी देवी ने कहा कि शादी के समय वह अपनी निर्धनता के कारण कोई भी दहेज नहीं दे पाई। जिस कारण शादी के बाद से ही उसकी लड़की का उत्पीडन होता रहा। लड़की की शादी के दूसरे ही दिन ससुराल वालो ने घर से अलग कर दिया।

सास, ससुर एवं अन्य परिवारिक सदस्यों द्वारा भी किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं दिया गया। उसकी लड़की का एक छोटा सा बालक भी करीब साल भर का है। नामकरण में भी परिवार के द्वारा काफी हो-हल्ला हुआ।

महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल में इस प्रकार से परिवार मे पति एवं अन्य पारिवारिक जनों ने हमेशा उसकी लड़की को परेशान किया। मारा-पीटा तथा आज जहर दे दिया। जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई।

महिला ने कहा कि उसकी बेटी की मौत हो जाने के बाद भी उसके सास-ससुर तक अस्पताल नही पहुंचे। बकायदा उसे धमकाया भी गया। महिला ने कहा कि वह अनत्योदय परिवार से है। वह एक विधवा महिला और उसकी कोई दूसरी औलाद भी नहीं है। इस परिस्थिति में वह बहुत बेबस हो चुकी है। महिला ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर न्याय दिलाने की अपील की है।

Uttarakhand : आज भारी बारिश का 9 जिलों में ऑरेंज तो 3 जिलों में येलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments