उत्तराखंड : वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी डीडीहाट की चांदनी चुफाल

0
उत्तराखंड : वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी डीडीहाट की चांदनी चुफाल
चांदनी चुफाल अपने माता-पिता के साथ

Flying Officer Chandni Chuphal | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट स्थित चुपड़ा खेत गांव निवासी चांदनी चुफाल (Chandni Chuphal) वायु सेना में फ्लाइंग अधिकारी (Flying Officer) बन गई हैं। चांदनी ने 2022 में कमीशन निकालकर वायुसेना में 1 साल का प्रशिक्षण हैदराबाद से प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि, चांदनी चुफाल ने अपनी प्राइमरी शिक्षा डीडीहाट से प्राप्त की। इसके बाद वह अपने फौजी पिता जगत सिंह के साथ इलाहबाद चली गईं। उच्च शिक्षा देहरादून से प्राप्त करने के बाद 2022 में चांदनी ने वायु सेना में कमीशन प्राप्त किया।

वायु सेना की ऑल इंडिया रैंक में चांदनी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। एक साल प्रशिक्षण के बाद हैदराबाद में चादंनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अधिकारी की शपथ दिलाई।

चांदनी को बेस्ट कैडेट का अवार्ड भी मिला। चांदनी के पिता जगत और माता हंसा चुफाल अपनी बेटी के फ्लाइंग अधिकारी बनने के मौके पर हैदराबाद में मौजूद रहे।

मौसम का नया अपडेट – भारी बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री
ADVERTISEMENTS