रामनगर न्यूज:रणजीत रावत के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का राहत अभियान 22वें दिन भी जारी

0

रामनगर। पूर्व विधायक रणजीत रावत एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने “प्रयास सेवा संस्था” के सहयोग से रामनगर क्षेत्र में कोई भूखा न रहे, भूखा न सोए अभियान को 22वें दिन भी जारी रखा। आज शिवलालपुर चुंगी मंडी परिषद रामनगर के समीप बनी झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसके साथ ही पाटकोट में ग्रामीण वन ग्राम रामपुर टोगिया में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राहत सामग्री वितरित की। रणजीत रावत ने बताया कि हम अभी तक 3000 से ज्यादा परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर चुके हैं। लगभग 20 गांवों में सेनिटाइजेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से एक आदेश आया था जिसके बाद हमने सेनिटाइजेशन रोक दिया था लेकिन अभी फिर से एक आदेश आया है कि जो सेनिटाइजेशन टनल बनाए गये हैं, वह हार्मफुल हैं। बाकी घरों में, नालियों में सेनिटाइजेशन का कार्य हो सकता है। इसके बाद सेनिटाइजेशन फिर से शुरू किया जा रहा है। रणजीत रावत ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा रामनगर क्षेत्र में 45000 मास्क वितरित किए जा चुके हैं। जिसमें से 40000 मास्क प्रयास सेवा संस्था द्वारा दिए गए। जबकि 5000 मास्क पौड़ी लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार रहे मनीष खंडूरी के द्वारा रामनगर कांग्रेस कमेटी को दिए गए थे। उन्होंने बताया कि अभी मास्क के एवं पीपीई किट के और आर्डर किये गये हैं। इसके अलावा दो हजार छोटी 50एमएल की सेनिटाइजर की शीशी भी ऑर्डर कर रखी हैं। मंडी परिषद के समीप राहत सामग्री वितरण करने में पूर्व विधायक रणजीत रावत, विजय नेगी, सुमित तिवारी मौजूद रहे। पाटकोट के ग्रामीण वन ग्राम रामपुर टोगिया में नंदलाल भारती, महेश चंद्र, अमित कुमार मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS