HomeBreaking Newsसुप्रसिद्ध सिंगर हनी सिंह को सता रहा मौत का डर, गोल्डी बरार...

सुप्रसिद्ध सिंगर हनी सिंह को सता रहा मौत का डर, गोल्डी बरार ने दी धमकी

ADVERTISEMENTS

📌 दिल्ली पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

नई दिल्ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार (Goldy Barad) ने सुप्रसिद्ध सिंगर-रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है। गोल्डी सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड का मास्टर माइंड है और आज की तारीख में सिर्फ इतना पता है कि वह कनाडा में रहता है। हनी सिंह ने घातक हमले की आशंका जाहिर करते हुए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हेड क्वाटर पहुंचे। जहां उन्होंने special cp से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को बताया कि कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार (Goldie Barad) ने वॉइस नोट के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इधर अब पुलिस का स्पेशल सेल भेजे गए वॉइस नोट की जांच कर रही है।

यह कहना है हनी सिंह का

पूछे जाने पर हनी सिंह ने कहा उनको व उनके स्टॉफ को फोन आए थे। यह कॉल गोल्डी बराड़ नाम से आई थी। गैंगस्टर ने उसे वाइस नोट भेजे हैं। हालांकि हनी सिंह ने यह सार्वजनिक नहीं किया कि गोल्डी ने उसे क्या धमकी दी है। उन्होंने बस इतना कहा कि वक्त आने पर वह सब बतायेंगे। फिलहाल किन्हीं कारणों से हर बात का खुलासा नहीं कर सकते। उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

जानिए कौन है गोल्डी बरार/गोल्डी बराड़

गोल्डी बरार वैसे तो लंबे समय से अपराध की दुनिया और भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। बावजूद इसके, पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला मर्डर केस से उसका नाम चर्चा में आया था। बता दें कि गोल्डी बरार भारत के पंजाब से भागा हुआ एक गैंगस्टर और अपराधी है। वह कुछ साल पहले पंजाब से स्टडी परमिट पर कनाडा गया था, लेकिन कभी वापस लौटकर नहीं आया।

गोल्डी का आपराधिक इतिहास –

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोलियां बरसाकर हत्या।

18 फरवरी 2021 को भाई की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब के फरीदकोट में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोलियां मरवाकर हत्या करवाई।

गोल्डी स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने गया था लेकिन गुरलाल की हत्या के बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।

इसके बाद मुक्तसर मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या कराई।

हत्याओं के साथ ही रंगदारी मांगने का सिलसिला शुरू किया।

Sidhu Moose Wala की मानसा में 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मास्टर माइंड गोल्डी ही था।

Almora Breaking: 05.92 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर धरे

चमोली में घूमने के लिए खास हैं 15 प्रमुख पर्यटन स्थल |Visit in Chamoli
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments