HomeNationalजम्मू कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच विदेशी आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच विदेशी आतंकवादी ढेर

श्रीनगर | जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया और इसी दौरान मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अतिरिक्त पुलिस निदेशक विजय कुमार ने बताया कि सेना और पुलिस के जवानों ने विशेष सूचना के आधार पर केरन सेक्टर के जुमागुंड में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान और वे लोग किस समूह से संबंधित थे, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया- कुपवाड़ा जिले के LOC से लगे जुमागुंड एरिया में पुलिस को आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था। इसके बाद सेना और पुलिस की कम्बाइंड टीम ने सर्च ऑपरेशन में इन पांचों आतंकियों को ढेर कर दिया। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

उल्लेखनीय है कि इस साल कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की यह पहली बड़ी कोशिश है, जिसे नाकाम कर दिया गया है। तीन दिन पहले कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य एवं संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। इस साल कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की पांच कोशिशें नाकाम की जा चुकी हैं।

गुजरात से गुजरा बिपरजॉय, राजस्थान की तरफ बढ़ा, पांच जिलों में रेड अलर्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments