अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आने से उनके संपर्क में आए भाजपा नेता आशंकित चल रहे हैं। इसी आशंका के चलते केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव पंकज जोशी समेत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत तथा जिला मंत्री महेंद्र रावत ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। यह लोग हाल में प्रदेश महामंत्री की बैठक में शामिल हुए थे। राहत की बात ये है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। सांसद के निजी सचिव पंकज जोशी ने यह जानकारी दी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।