HomeUttarakhandAlmoraगांधीवादी चिंतक कलानंद पहुंचे अल्मोड़ा, वाहिनी ने किया अभिनंदन

गांधीवादी चिंतक कलानंद पहुंचे अल्मोड़ा, वाहिनी ने किया अभिनंदन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अनियोजित विकास और नीतियां पहाड़ के लिए घातक बताई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक, विचारक, पीसफुल सोसाइटी गोवा के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ साथी कलानंद मणि आज अल्मोड़ा पहुंचे और यहां उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में उत्तराखंड लोक वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलानंद मणि और उनके पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया गया। उन्हें अल्मोड़ा में निर्मित कलश एवं ऐपण प्रदान किए गए।

इस दौरान चर्चा करते हुए कलानंद मणि ने उत्तराखंड की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि अनियोजित विकास और नीतियां पहाड़ के लिए घातक है। श्री मणि पिछले 35 सालों से पश्चिमी घाट में नदियों के संरक्षण में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि आज उत्तराखंड को एक सशक्त मार्गदर्शन की दरकार है। सभा में वाहिनी के पूरन चंद्र तिवारी, जंग बहादुर थापा, रेवती बिष्ट, कलावती तिवारी, माधुरी मेहता, बिशन दत्त जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल, अजेमित्र सिंह बिष्ट, अदिति बिष्ट, आराध्य आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments