HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत, परिजनों में कोहराम

लालकुआं : राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत, परिजनों में कोहराम

Lalkuan News | लालकुआं नगर क्षेत्र में राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल, लालकुआं नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार गत रात्रि अपने घर के दो मंजिलें में छत पर सोया था रात में नींद में अचानक उठकर वह नीचे को आने के चक्कर में असंतुलित होकर दो मंजिलें की छत से जमीन पर आ गिरा, जिसे गंभीर अवस्था में निजी वाहन से एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी लाया गया।

जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह तड़के धर्मेंद्र की मौत हो गई, धर्मेंद्र की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। धर्मेंद्र की मौत से उसकी पत्नी दो पुत्रों को एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था, सभी परिजन धर्मेंद्र पर ही आश्रित थे।

अल्मोड़ा : शादी में आए बिंदुखत्ता के युवक की नदी में डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments