HomeBreaking Newsदिल्ली में नाबालिग लड़की की सड़क पर हत्या, चाकू से 20 से...

दिल्ली में नाबालिग लड़की की सड़क पर हत्या, चाकू से 20 से ज्यादा वार, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | देश की राजधानी में दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की सरेराह चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी। हत्यारे की पहचार साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है, मृतका साक्षी पुत्री जनकराज थी।

साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारे गए थे। साहिल ने 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

दिल्ली पुलिस ने साक्षी मर्डर केस के आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया।

कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद सिर पर पत्थर भी पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। वारदात के दौरान कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश भी की थी। हत्या तब हुई, जब साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी।

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए

घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments