HomeAccidentबिग ब्रेकिंग: शारदा नदी में गिरी कार, महिला, 03 बच्चों सहित 05...

बिग ब्रेकिंग: शारदा नदी में गिरी कार, महिला, 03 बच्चों सहित 05 की मौत

सीएनई रिपोर्टर। खटीमा से एक विचलित करने वाली खबर आई है। यहां गत देर रात एक कार बेकाबू होकर शारदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, 03 मासूम बच्चे और कार चला रहे उसके भाई शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के लोहियाहेड पावर हाऊस में कार्यरत द्रौपदी गत दिवस बृहस्पतिवार को अपने मायके चकरपुर से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी कार खटीमा के पास अनियंत्रित होकर शारदा नदी में जा गिरी। कार में चालक के अलावा उसकी अपनी बेटी और भाई के दो बच्चे सवार थे।

इस हादसे में द्रौपदी, उसके भाई कार चालक मोहन सिंह धामी उम्र 40 साल निवासी नगला तराई, महिला की 03 साल की बेटी ज्योति, भतीजी दीपिका उम्र 7 साल और भतीजा सोनू उम्र 12 साल की मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

देर रात नदी से कार निकाल कर शवों को बाहर निकाला गया। पांचों शवों के आज पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि मृतका महिला द्रौपदी लोहियाहेड पावर हाउस में अपने पति की मौत के बाद नौकरी पर लगी थी। महिला का मायका अंजनिया चकरपुर के पास है। कहा जा रहा है कि यह परिवार एक विवाह समारोह से लौट रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

गुलदार ने मासूम की ले ली जान, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments