HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन रहा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज (AIC) का परीक्षाफल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन रहा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज (AIC) का परीक्षाफल

📌 10वीं में ललित बिष्ट, इंटर विज्ञान में योगेश बिष्ट ने किया विद्यालय टॉप

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, Result 2023 : अल्मोड़ा इंटर कालेज, अल्मोड़ा (Almora Inter College) में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर हर्ष की लहर दौड़ गई। यहां कक्षा 10 व कक्षा 12 विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में कुल 27 छात्रों में से 15 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। वहीं, 12 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कक्षा 10 में ललित बिष्ट ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमल भैसोड़ा ने 80 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा पवन लटवाल ने 75 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कक्षा-12 विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में पंजीकृत विज्ञान वर्ग में कुल 27 छात्रों में से 18 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा शेष 09 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 में योगेश बिष्ट ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महेंद्र कुमार व पारस कुमार ने 80 प्रतिशत अंक पाकर सयुक्त रूप से द्वितीय व मनोज चन्द्र जोशी ने 70 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कक्षा 12 कला वर्ग का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा। कला वर्ग में 08 छात्र प्रथम श्रेणी में तथा शेष छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कला वर्ग में कुशाग्र वर्धन नेगी ने 72 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार जोशी व प्रधानाचार्य विजय रावत तथा समस्त शिक्षकों व प्रबंधन समिति ने हर्ष व्यक्त किया। छात्रों सहित उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

जय हो – उत्तराखंड को मिली पहली वंदेमातरम एक्सप्रेस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments