HomeBreaking Newsदुनिया में आते ही किसी जालिम ने ले ली नवजात की जान,...

दुनिया में आते ही किसी जालिम ने ले ली नवजात की जान, नहर में मिला शव

ADVERTISEMENTS

रामनगर। यहां किसी बेदर्द ने दुनिया में आने के साथ ही नवजात शिशु की जान ले ली। आज बुधवार प्रात: एक नवजात का शव सिंचाई नहर से बरामद हुआ है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गूलरघट्टी में एक नवजात शिशु का शव नहर में मिला। समझा जा रहा है कि किसी ने लोक-लाज के भय अथवा अन्य कारण से नवजात को सीधा नहर में फेंक उसकी जान ले ली।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गूलरघट्टी की नहर से नवजात शिशु का शव निकाला गया। कोतवाल अरुण कुमार के अनुसार नवजात मृत हालत में ही बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जायेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। एक नवजात शिशु को इस तरह से फेंके जाने की घटना से लोग काफी व्यथित हैं। उनका कहना है कि इस घटना से मां की ममता भी शर्मसार हुई है।

पीआरडी जवान की बेटी ने फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments