HomeCrimeअंबेडकरनगर ब्रेकिंग : बदमाशों ने की गला रेतकर हकीम की हत्या, दहशत...

अंबेडकरनगर ब्रेकिंग : बदमाशों ने की गला रेतकर हकीम की हत्या, दहशत का माहौल

अम्बेडकरनगर। शुक्रवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक हकीम की गला रेतकर हत्या कर दी। जिससे हकीम की मौके पर ही मौत हो गई,बदमाशों ने मौके पर हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला जिले के हंसवर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव हंसवर का है।जहां शुक्रवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार 3 बदमाशों ने गांव निवासी हकीम अबीबुर्हमान उर्फ पहाड़ी (52 वर्ष) पुत्र नजरे हुसैन की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी गई ।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जाता कि जान बचाने के लिए अबीबुर्हमान बगल में के एक घर में घुस गए लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत भी फैलाई । सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह उप निरीक्षक सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी हासिल की। बाद में क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा शीघ्र ही घटनाक्रम के खुलासे का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments