HomeBreaking Newsउत्तराखंड : शिक्षक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला, अस्पताल भर्ती

उत्तराखंड : शिक्षक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला, अस्पताल भर्ती

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✒️ शिक्षक संगठन में उबाल, कार्रवाई की मांग

 Deadly attack on teacher with sharp weapon

शिक्षक पर हमला : सीएनई डेस्क। यहां विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय दशलेख में कार्यरत शिक्षक पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ जब वह अपने कमरे को लौट रहे थे। शिक्षक को अस्पताल भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय दशलेख लोहाघाट में नेपाल सीमा से लगा है। शिक्षक दिनेश सिंह रावत यहां अध्यापन करते हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक गत रात्रि (मंगलवार) को अपने कमरे की ओर जा रहे थे।

इस बीच अचानक रौंशाल क्षेत्र का एक युवक वहां धमक गया। उसने बिना किसी पूर्व चेतावनी उन पर लोहे के पंच (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। दिनेश सिंह रावत ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। फिर उन्होंने पंचेश्वर कोतवाली को सूचना दी।

इसके बाद तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। शिक्षक को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां फिल्हाल उनका उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

इधर शिक्षक रावत ने आरोप लगाया है कि हमलावर ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। शिक्षक ने यह भी कहा कि आक्रमण करने वाले युवक ने उनकी सोने की चेन और बीस हजार रुपये भी लूट लिए हैं। आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी उन्हें डराने का प्रयास हुआ था। उनकी कार के शीशों को भी खोलकर फेंका गया है।

शिक्षक ने मामले की शिकायत पंचेश्वर कोतवाली में की है। इधर इस घटना से तमाम शिक्षकां में तीव्र रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने कड़ा रोष जाहिर किया। पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पर हमला हुआ, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इधर पंचेश्वर कोतवाली के एसएचओ इंद्रजीत के अनुसार तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस फोन पर मिली सूचना के आधार पर ही मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा।

निर्माणाधीन खेल मैदान में मिली लड़की की लाश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments