HomeBreaking Newsसड़क से मलबा हटाने में लगा दिए पूरे दो साल ! खैर,...

सड़क से मलबा हटाने में लगा दिए पूरे दो साल ! खैर, “देर आए दुरुस्त आए”

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बेतालघाट से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट। जो काम काफी पहले हो जाना चाहिए था, उसे पूरा होने में पूरे दो साल का वक्त लग गया। यहां बात हो रही है बेतालघाट विकासखंड के हली हरतपा मोटर मार्ग की। जहां आज से दो साल पहले आपदा आई। इस दौरान रास्ते में जबरदस्त मलबा आ गया। तब से यह मार्ग जगह-जगह बाधित चल रहा था। विधायक सरिता आर्य के निर्देश पर अब जाकर मलबा हट पाया है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि अकसर अतिवृष्टि पहाड़ों में आफत बनकर टूटती है। दो साल पहले नैनीताल जनपद में भी गजब की बारिश हुई थी। जिससे व्यापक नुकसान हुआ था। जान-माल की हानि भी हुई थी। इसी दौरान हलि हरतपा मोटर मार्ग मलबे से पट गया था। यह मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त और बाधित हो गया। जिस कारण काश्तकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब पूरे दो साल बाद यह मलबा हट पाया है।

कहा जा रहा है कि भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री नीरज बिष्ट ने नैनीताल विधायक सरिता आर्य को समस्या से अवगत कराया। जिस पर विधायक सरिता आर्या के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। लंबे समय से मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबे के ढेर को भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री नीरज बिष्ट के नेतृत्व में हटाया गया है। सड़क से मलबे को हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

भाजपा जिला मंत्री नीरज बिष्ट का कहना है कि हली हरतपा फल पट्टी होने के वजह से यहां आड़ू खुमानी पुलम आदि फलों का उत्पादन अच्छा होता है। वहीं फलों का सीजन होने से काश्तकारों को फलों को बाजार तक पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते नैनीताल विधायक सरिता आर्य के निर्देशन पर लोनिवि द्वारा मलबे को हटाकर मोटर मार्ग को साफ़ किया गया । मोटर मार्ग से मलबा हटाए जाने के बाद अब काश्तकारों को उत्पादन बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान हरतपा विमला रौतेला व प्रधान प्रतिनिधि विजय रौतेला मौजूद रहे।

बंद मार्ग खुलने से निश्चित रूप से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि सोचनीय पहलू यह है कि मलबे से मार्ग बाधित होने के बाद संबंधित विभाग क्या करता रहा। शासन-प्रशासन के स्तर पर त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जन हित से जुड़े मसलों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

सुयालबाड़ी के निकट हुआ था हादसा, हुई सफल सर्जरी

लखनऊ की मेयर बनीं उत्तराखंड की सुषमा खर्कवाल | Sushma Kharkwal
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments