सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने नैनीताल की इंटर परीक्षा का परिणाम 98.6 प्रतिशत रहा। विद्यालय के दीपक चंद्र ने सर्वाधिक 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
ADVERTISEMENTS
इसके अलावा रितु सनवाल ने 85.4 प्रतिशत, शैलेश जोशी ने 84 प्रतिशत, कंचन पांडे ने 82 प्रतिशत, मनीषा नेगी ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहली बार सीबीएसई की परीक्षा दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्साहजनक परीक्षाफल आने पर विद्यालय के शिक्षकों व क्षेत्र के अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।