HomeUttarakhandAlmoraदेश विरोधी PFI से बजरंग दल की तुलना, कांग्रेस का सर्वनाश तय...

देश विरोधी PFI से बजरंग दल की तुलना, कांग्रेस का सर्वनाश तय : जोशी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पीएफआई (PFI) जैसे देश विरोधी संगठन से करके अपना सर्वनाश तय कर लिया है। उन्होंने यह बात पालिका सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कर्नाटक राज्य को लेकर पूछे गए गए सवाल के जवाब में कही।

अल्मोड़ा के 100 मंदिर बनेंगे ‘हनुमान चालीसा’ पाठ का केंद्र

क्षेत्री संगठन मंत्री मेरठ प्रांत सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि संगठन का विस्तार कर हिंदू हितों के लिए कार्य किया जायेगा। धर्मान्तरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि विषय प्रमुखता से उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अल्मोड़ा जनपद में 100 मंदिरों को हनुमान चालीसा पाठ केंद्र के रूप में विकससित किया जायेगा। इन केंद्रों में प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हेागा। जिसमें अधिकाधिक संख्या में हिंदुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

प्रशिक्षण शिविरों का होगा आयोजन

इसके अलावा 27 व 28 मई को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रामनगर में होगा। इसके अलावा युवाओं के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए ऋषिकेश में 10 से 15 जून तक शिविर लगेगा। जिसमें केंद्रीय स्तर के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में चारों ओर संकट के बादल छाए हुए हैं। देश द्रोही ताकतें भी सक्रिय हैं। ऐसे समय में हिंदू समाज को संगठित किए जाने की नितांत आवश्यकता है।

नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, सौंपा कार्यभार

प्रांत उपाध्यक्ष कृष्णा कांडपाल ने कहा कि जल्द ही संगठन के विस्तार के साथ ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा। अल्मोड़ा जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद में विनोद बिष्ट जिला उपाध्यक्ष, गिरीश लाल महामंत्री, राजेंद्र सिंह गौ रक्षा प्रमुख तथा प्रमोद जिला मंत्री चुने गये। सभी नए पदाधिकारियों को माल्यार्पण व भगवा गमछा पहना स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बैठक का भी आयोजन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष अजय जोशी, विभाग अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल नरेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री अजर्ुन चौहान, गौरव शाह, कुकेश बिष्ट, राहुल बिष्ट, हेम पाठक, दिव्यांशु बिष्ट, योगेश नेगी, अमन टकवाल, सूरज जोशी, अंबादत्त जोशी, नीरज जोशी, अक्षय बिष्ट, राहुल आर्या, बसंत बल्लभ जोशी, भुवन चंद्र पांडे, भुवन चंद्र जोशी, रवि जोशी आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

08 चिकित्सकों का संबधीकरण समाप्त

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments