HomeAccidentBus Accident : पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी बस,...

Bus Accident : पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी बस, 15 की मौत, 25 घायल

Bus Accident : मध्यप्रदेश के खरगोन में आज मंगलवार सुबह एक दु:खद हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस सुबह 09.30 बजे 50 फीट ऊंचे पुल से सूखी नदी में जा गिरी। इस हादसे में करीब 15 की मौत हो गई और 25 गंभीर हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह बस हथिनी नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। प्रारंभिक सूचना में बताया गया कि 15 लोगों की मौत हुई है। कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

इस दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। बताया गया है कि यह मां शारदा ट्रैवल्स की बस संख्या एमपी 10-पी-7755 है।यह बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ है।

यात्रियों से भरी यह बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तब किन्ही कारणों से नीचे गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल दसंगा गांव है। सूचना मिलने के बाद तमाम प्रशासनिक अमला, पुलिस व रेस्क्यू दल मौके पर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इधर सरकार ने मृतकों के परिजनों को 04—04 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रदेश के सीएम ने हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा था कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन एक ने अस्पताल में भी दम तोड़ दिया। मौत का आंकड़ा 15 हो चुका है। वहीं 25 घायल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

बस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीटर पर जारी शोक संदेश में कहा कि, ”खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।”

एससी/एसटी एक्ट में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments