HomeBreaking Newsमंदिर दर्शन से लौट रहे भाजपा नेता शैलेश की दिन दहाड़े गोली...

मंदिर दर्शन से लौट रहे भाजपा नेता शैलेश की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

भाजपा नेता शैलेश की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या : गुजरात में आज उस वक्त यूपी के प्रयागराज में घटित उमेशपाल हत्याकांड की याद ताजा हो गई। जब आज सरेराह मंदिर दर्शन से लौट रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश पटेल (BJP Valsad Vice President Shailesh Patel) पर बदमाशों ने तबातोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब पटेल अपनी कार में बैठे मंदिर दर्शन को गयी अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने कार के बाहर से ही गोलियां बरसा दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि यह सनसनीखेज वारदात गुजरात के वलसाड जनपद में घटित हुई है। आज सोमवार सुबह राता इलाके में भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेष पटेल अपने परिवार के साथ शिव मंदिर गये थे। वह मंदिर दर्शन के बाद बाहर आ गये और अपनी कार में बैठ गए। जबकि उनका परिवार मंदिर में ही था।

बताया जा रहा है कि आज सुबह 7.15 बजे वो अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर गए थे। जिस समय बदमाशों ने गोलीबारी की उस वक्त शैलेष पटेल कार में बैठकर अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक एक शख्स उनके पास पहुंचा। एक बाइक भी पीछे से आग गई। तभी उसमें सवार आरोपियों ने भाजपा नेता पर तबातोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार हमलावर कुल 04 लोग थे। भाजपा नेता शैलेश पटेल की पत्नी जब मंदिर के दर्शन कर वाहन के पास पहुंची तो दरवाजे पर खून देख घबरा गई। तभी उनकी नजर अपने बेसुध पड़े पति पर पड़ी। उन्होंने जब हल्ला मचाया तो भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और पटेल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर हत्याकांड के बाद जबरदस्त रोष है। लाश के साथ परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंखालने में जुटी है। हत्याकांड की वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

स्वर्ण मंदिर के पास बम धमाका, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments